बारामुड़ी खटालवासियों के समर्थन में उतरा ओबीसी एसोसिएशन, डिगवाडीह से निकाली रैली
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बारामुड़ी खटाल के मुद्दे को लेकर रविवार को बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डिगवाडीह से रैली निकाली गई।
नेतृत्व जिला अध्यक्ष मदन राम कर रहे थे।
रैली में शामिल एसोसिएशन के पदाधिकारी बारामुड़ी खटाल पहुंचे और वहां रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम, जिला सचिव जितेंद्र राय, रामनाथ यादव, दया राम यादव, शैलेन्द्र खरवार सहित अन्य लोग शामिल थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष मदन राम ने कहा कि खटाल के लोगों को विस्थापित करने की जिला प्रशासन की मंशा को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खटाल के लोगों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।