राष्ट्रीय एकता परेड मार्च का सीधा प्रसारण, पुलिस अधिकारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता परेड मार्च का सीधा प्रसारण, पुलिस अधिकारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

बलियापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बलियापुर थाना परिसर में दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने पीएम मोदी एवं राष्ट्रीय एकता परेड मार्च का आनंद उठाया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, एसआई शिव शंकर उरांव, अशोक कुमार, महेश्वर महतो, बलराम कुमार, मुखिया विजय गोराई समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top