सांसद पप्पू यादव के प्रस्तावित आगमन की तैयारी में जुटा समाज

सांसद पप्पू यादव के प्रस्तावित आगमन की तैयारी में जुटा समाज

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बारामुड़ी खटाल के मुद्दे को लेकर चार नवंबर को बिहार के सासंद पप्पू यादव व झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के प्रस्तावित धनबाद आगमन को लेकर यादव समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है।
झामुमो नेता सह यादव समाज के नेता कारू यादव ने शनिवार को नावागढ़ में तैयारियों की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की बारामुड़ी को वर्षो पूर्व जिला प्रशासन ने बसाया था। उस समय के उपायुक्त ने बसाया और इस समय के उपायुक्त हमे बेघर करने पर तुले हुए है, जो उचित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने निर्णय को बदलें। मौके पर बजरंगी पासवान , जयप्रकाश यादव ,अजमुल अंसारी , कारू यादव , सूरज यादव , बिनोद यादव, संजीव मोदक , उमेश यादव , रामप्रवेश महतो , रमन विश्वकर्मा , अमित सिंहा, सन्नी यादव, मननी विश्वकर्मा ,भट्टू मियां ,उपेन्दर यादव ,बिजेन्दर यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top