“1947 ई. का भारत विभाजन: परिस्थितियां और उसकी ऐतिहासिक त्रासदी”  विषय पर सेमिनार आयोजित

“1947 ई. का भारत विभाजन: परिस्थितियां और उसकी ऐतिहासिक त्रासदी”  विषय पर सेमिनार आयोजित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  बीबीएम कॉलेज में शनिवार को आईक्यूएसी एवं इतिहास विभाग की ओर से “1947 ई का भारत विभाजन: परिस्थितियां और उसकी ऐतिहासिक त्रासदी”  विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी कॉलेज सिंदरी के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया के डॉक्टर सुरेश सिंह मुंडा, प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने 1947 के भारत विभाजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शिखा रानी महतो ने किया। जबकि संचालन डॉक्टर वीरेंद्र राय कर रहे थे। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top