75 वर्ष की उम्र में झारखंड आंदोलनकारी कांशीनाथ तुरी का निधन, इलाके में शोक

75 वर्ष की उम्र में झारखंड आंदोलनकारी कांशीनाथ तुरी का निधन, इलाके में शोक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  झारखंड आंदोलनकारी एवं नगरी कला निवासी 75 बर्षीय कांशी नाथ तुरी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग दिवंगत के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो ने भी श्रद्धासुमन अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। शिव प्रसाद महतो ने कहा की दिवंगत कांशी दा बिनोद बाबू, शहीद शक्तिनाथ महतो, शिबू सोरेन, का. एके राय के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। उनके निधन से परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, बिमल कुमार महतो, बिनोद महतो, किसुन तुरी, सूरज तुरी, सुरेश तुरी, गजाधर महतो आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top