ग्राहक सेवा केंद्र और साइबर कैफे का शुभारंभ
बलियापुर: बैंक ऑफ़ बड़ौदा बलियापुर शाखा की ओर से शनिवार को बलियापुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र एवं साइबर कैफे का उद्घाटन ब्रांच मैनेजर अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, फाहीम मोहसिन, सईम सद्दाम, वाजिद अजहर, शेख हातिम आदि थे।