अमर शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक चंद्रदेव महतो ने किया नमन

अमर शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक चंद्रदेव महतो ने किया नमन

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : शनिवार को क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अमर शहीद रघुनाथ महतो की 287वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक चंद्रदेव महतो ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष की जो मशाल जलायी थी, उसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी।

विधायक ने कहा कि रघुनाथ महतो ने देश की आजादी के लिए जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, त्रिलोचन महतो, सपन महतो, पूरन महतो समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में रघुनाथ महतो के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top