सरिया के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गांधी युवा क्रिकेट क्लब के टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच पुरनीडीह और बहादुर के बीच खेला गया

सरिया के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गांधी युवा क्रिकेट क्लब के टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच पुरनीडीह और बहादुर के बीच खेला गया

डीजे न्यूज, सरिया,गिरिडीह : प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर (कोयरीडीह) स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में गांधी युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पुरनीडीह और बहादुर टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा गया।

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया टुपलाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजू वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी, भाजपा महामंत्री रामदेव ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सह सचिव अनिल शर्मा, अध्यक्ष संदीप साव, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदीप साव, छोटी मंडल, सोनू मंडल, बालगोविंद कुशवाहा और उमेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top