पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी
बलियापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 24 वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने पीएम के भाषणों का लाभ उठाया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने क्लस्टर फ्रंट लाइन प्रदर्शन योजना के तहत उन्नत बीजों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। वहीं डॉक्टर नवीन कुमार ने फसल प्रबंधन एवं रोगों की रोकथाम के उपाय के बारे में बताया। मौके पर रश्मि कांडुलना, देव प्रकाश शुक्ला, श्यामल कुमार सरकार के अलावा काफी संख्या में किसान थे।