त्योहारों को लेकर होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच
डीजे न्यूज, गावां, गिरिडीह : दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गावां बाजार के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया। खोरीमहुआ के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशुतोष गहलौत और मनीष कुमार ने गावां ब्लॉक मोड़ समेत कई होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।
इस दौरान होटल संचालकों को खाद्य पदार्थों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रंग का इस्तेमाल करने, दूध से बने पनीर का उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से आवश्यक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संचालकों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।