त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, 22 दुकानों की जांच

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, 22 दुकानों की जांच

16 दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस लेने का निर्देश, मिलावट पर कार्रवाई की चेतावनी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बुधवार को खोरीमहुआ अनुमंडल के देवरी, तिसरी और गावां प्रखंडों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कुल 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जबकि 16 दुकानदारों को अनिवार्य FSSAI लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ठेला-खोमचा संचालकों, फल-सब्जी विक्रेताओं, मिठाई एवं पनीर दुकानदारों और होटल संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को धूल और गंदगी से सुरक्षित रखने की हिदायत दी। मिठाइयों में केवल मानकों के अनुरूप अनुमत खाद्य रंगों का इस्तेमाल करने और मिलावटी सामग्री से बचने का निर्देश भी दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशुतोष गहलौत ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का पालन करने तथा आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top