भेलवाघाटी में पांच साल से अधूरा पुल-सड़क, देवरी में सैकड़ों ग्रामीणों का हल्ला बोल

भेलवाघाटी में पांच साल से अधूरा पुल-सड़क, देवरी में सैकड़ों ग्रामीणों का हल्ला बोल

मुखिया विकास वर्णवाल के नेतृत्व में 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में 17 सूत्री मांग को लेकर देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी पंचायत के मुखिया विकास कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।इस दौरान लोगों ने भेलवाघाटी पंचायत में 2019 से अबतक निर्माणाधीन पुल और सड़क का कार्य पूर्ण करने, ग्राम जकसिमर में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में स्थाई रूप से चिकित्सक और एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराने, पंचायत के सभी गांव के सड़कों को पक्कीकरण करने, पंचायत के सभी गांवों में सिंचाई की सुविधा बहाल करने, मनरेगा मजदूरों को रोजगार अविलंब मुहैया कराने सहित 17 सूत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सौंपा गया।मौके पर वार्ड सदस्य किशोर कुमार राम, वार्ड सदस्य जेम्स किस्कू, वार्ड सदस्य ईश्वर यादव, मनोहर पंडित, श्यामसुंदर सिंह, भागीरथ हाजरा, विजय साव, रूपनारायण साव, गुड़िया देवी, प्रदीप पंडित, सिकंदर साव, रोहित बरनवाल, सुभाष बरनवाल, गफूर अंसारी, रोजन अंसारी, मजलूम अंसारी, जिवलाल साव, गणेश हाजरा, सुनील मरांडी, रामजी यादव, सहदेव यादव, जमाल अंसारी, इलाही अंसारी, अहमद अंसारी, सुधीर साव, लखन रविदास, रमन हेंब्रम, बड़की हेंब्रम, अनिता देवी, केलु यादव, प्रमेश्वर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top