बलियापुर की खबरें:- सांसद ने छात्र विक्की को किया सम्मानित

बलियापुर की खबरें:-

सांसद ने छात्र विक्की को किया सम्मानित

बलियापुर: सांसद ढुलू महतो मंगलवार की देर शाम विजयडीह पहुंचे। इस वर्ष सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विक्की गोप से मुलाकात की। सांसद ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। सांसद ने छात्र विक्की गोप को आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर छात्र के पिता पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश गोप समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।
—————————————————
लावारिस हालत में टोटो बरामद

बलियापुर: बलियापुर पुलिस ने कोनारटांड़ फुटबॉल मैदान में लावारिस अवस्था में खड़ी एक टोटो बरामद किया है। बताया जाता है कि टोटो वाहन की बैटरी बगल स्थित झाड़ी में छुपा कर रखा गया था। मंगलवार की सुबह सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में छुपा कर रखा बैटरी को वाहन में सेट करने के पश्चात  थाना ले आई है। संभवत: अज्ञात चोरों ने चोरी कर टोटो को उक्त फुटबॉल मैदान में लाया होगा। टोटो के पार्टस पुर्जे चोरी करने के दौरान चोरों को टोटो में जीपीएस सिस्टम लगे होने का पता चला। उजाला होने और जीपीएस की जानकारी मिलने पर संभवत चोर टोटो को वहीं  छोड़ भाग निकला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top