भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला, प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला, प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के विरोध में भाजपाइयों ने मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के सांसद ढुलू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए संबंधित टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की।
पुतला दहन भाजपा कार्यकर्ता रंजन गुप्ता, आला पाल, गुरमीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, मुकेश लाल यादव, बृजनंदन शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक कर्मकार, बंटी वर्णवाल, अजय कांत सिन्हा, सरोज शुक्ला, अमरजीत चंद्रवंशी, विजय शर्मा, मिथुन कुमार, उदय शंकर, आनंद यादव, बिकू चौहान, सुरेंद्र सिंह, जीत सोनी, विक्की सिंह और अमित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top