अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन आरोपित गिरफ्तार, सड़क पर सार्वजनिक परेड

अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन आरोपित गिरफ्तार, सड़क पर सार्वजनिक परेड

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर शामिल हैं। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों की हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top