एरिया वन में संयुक्त मोर्चा का धरना, दामोदा में ड्यूटी बहाल करने की मांग

एरिया वन में संयुक्त मोर्चा का धरना, दामोदा में ड्यूटी बहाल करने की मांग

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद किए जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को एरिया वन के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इस दौरान मोर्चा ने कहा कि जमीन विवाद के कारण 6 अक्टूबर से दामोदा में काम बंद है, जिससे मजदूरों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 11 और 18 अक्टूबर को संडे ड्यूटी तथा 19 और 20 अक्टूबर को हॉलिडे ड्यूटी को लेकर मजदूरों को पूर्व सूचना नहीं दी गई। मोर्चा ने मांग की है कि ड्यूटी व्यवस्था को लेकर उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और मजदूरों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मजदूरों का हक और अधिकार नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व लगनदेव यादव, बैजनाथ यादव और मंगल हेम्ब्रम ने किया, संचालन संजय चौबे ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top