सांतरागाछी- खातीपुरा- सांतरागाछी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन आज से

सांतरागाछी- खातीपुरा- सांतरागाछी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन आज से

डीजे न्यूज, धनबाद: यात्री सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने सांतरागाछी- खातीपुरा स्टेशनों के मध्य गाड़ी संख्या 18061/18062 सांतरागाछी- खातीपुरा- सांतरागाछी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन करने का निर्णय लिया है। उक्त ट्रेनों का सोमवार, 26 अक्टूबर को सांतरागाछी स्टेशन से गाड़ी संख्या 08061 सांतरागाछी- खातीपुरा उद्घाटन स्पेशल एवम् खातीपुरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 09701 खातीपुरा- सांतरागाछी उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों के रूप में परिचालन किया गया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान से होकर गुजरेगी तथा खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बांदीकुई एवं दौसा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। इस रेल सेवा से झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के यात्रियों को जयपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों तथा चिकित्सा एवं पारिवारिक कार्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।  साथ ही, विभिन्न राज्यों के बीच आवागमन सुगम होने से पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।  नियमित परिचालन की विस्तृत समय-सारणी रेलवे द्वारा अलग से अधिसूचित की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top