भाजपा नेता दिनेश सिंह के पिता नहीं रहें, ईसीएल के पूर्व कर्मी थे त्रिवेणी सिंह

भाजपा नेता दिनेश सिंह के पिता नहीं रहें, ईसीएल के पूर्व कर्मी थे त्रिवेणी सिंह

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : ग्रामीण भाजपा

के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह के पिता

त्रिवेणी सिंह का रविवार की देर रात चरक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। करीब 83 वर्षीय त्रिवेणी सिंह

ईसीएल मुगमा के पूर्व कर्मी थे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मर्माहत हैं।

त्रिवेणी सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे बराकर नदी के तट पर होगा। उनके निधन पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top