हाउसिंग कॉलोनी में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी तेज

हाउसिंग कॉलोनी में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी तेज

द्वितीय बैठक संपन्न-गजल गायन और भोग की होगी व्यवस्था

डीजे न्यूज, धनबाद : रविवार को संध्या 5 बजे से आहूत चित्रगुप्त पूजा समिति, हाउसिंग कॉलोनी की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता शिव जी लाल ने की एवं कुल 15 सदस्य उपस्थित हुए तथा अभी तक की तैयारियों पर चर्चा हुई तथा चंदा कैसे बढ़ाया जाय इस पर चर्चा हुई।

पिछले वर्ष के सभी चंदा देने वाले सहयोगियों को समिति के द्वारा हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

पिछले दो वर्षों से सदस्य श्री बबलू सहाय जी द्वारा सर्वाधिक सहयोग राशि देने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त की गई तथा साथ साथ अपने सभी प्राइम डोनर के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

पूजा के दिन संध्या 6 बजे से पंकज दुबे के द्वारा गजल गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9 बजे से भोग के रूप में खिचड़ी, सब्जी एवं खीर की व्यवस्था रहेगी। अगली बैठक 01 नवंबर को होगी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजन सिन्हा, सचिव संजीव रंजन राजा, संरक्षक अरविन्द सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, बब्लू सहाय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सुब्रत लाला, अखोरी अरविन्द सिन्हा, सुजीत कुमार वर्मा, पवन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top