सिनीडीह में चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक, इस बार भी जुटेंगे कायस्थ समाज के लोग
सामूहिक पूजा-अर्चना और बिरादरी भोज को भव्य बनाने का निर्णय, पुरानी कमेटी पर ही जताया गया भरोसा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
सिनीडीह में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा को लेकर कायस्थ समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल की बैठक महेशपुर पंचायत सचिवालय में हुई। बैठक में इस वर्ष भी धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने और सामूहिक बिरादरी भोज कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत दयाल ने की, जबकि संचालन सुजीत कुमार सिन्हा ने किया।
इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को यथावत रखते हुए पूजा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महापरिवार के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि सिनीडीह में वर्षों से सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजन को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। वहीं, महासचिव राजा लाला ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा अब सिनीडीह की पहचान बन चुकी है। इस सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने भी इस वर्ष पूजा को और उत्साह के साथ मनाने की बात कही। बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा सामूहिक आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, महासचिव समीर कुमार लाला, कोषाध्यक्ष अजय कुमार राणा, सचिव सुजीत कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष वरुण चन्द्र तथा उपाध्यक्ष के रूप में गौरव सिन्हा, नीरज सिन्हा, संजू लाला, अजय लाला, अनंत किशोर लाला, विनय लाला, नीरज लाला और अमित सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, संरक्षक मंडल में वासुकीनाथ लाला, धीरेन लाला, उमेश श्रीवास्तव, प्रशांत दयाल और रंजन लाला को शामिल किया गया।
बैठक में प्रशांत दयाल, दिलीप कुमार वर्मा, रंजन लाला, राजा लाला, उमेश श्रीवास्तव, अजय कुमार राणा, अजय कुमार लाला, संजू लाला, नीरज कुमार लाला, निशांत कुमार लाला, गौरव कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, सुजीत सिन्हा, वरुण चन्द्र, विनय कुमार लाला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अगली बैठक 28 अक्टूबर को
महापरिवार की अगली बैठक बुधवार, 28 अक्टूबर को संध्या पांच बजे तेलमच्चो के जमडीहा स्थित लाला टोला में आयोजित की जाएगी। इसमें पूजा की तैयारियों और आयोजन से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।