सड़क हादसे में जान गंवाने वाले महबूब आलम के परिजनों से मिलीं श्वेता शर्मा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में आजाद नगर निवासी महबूब आलम की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 20 अक्टूबर को हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू रविवार को मृतक के घर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान श्वेता सोनू ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे को लेकर वह हरसंभव मदद करेंगी। उन्होंने परिवार की पीड़ा को समझते हुए आश्वस्त किया कि मुआवजे की प्रक्रिया में सहयोग के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
श्वेता सोनू के इस संवेदनशील कदम से पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में संबल मिला। सड़क हादसे में परिवार के सदस्य को खोने का दर्द झेल रहे परिजनों के लिए यह समय बेहद कठिन है। ऐसे में परिवार को आर्थिक सहायता और प्रशासनिक सहयोग दिलाने का भरोसा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।