भाजपा नेत्री ने बहादुर युवक को किया सम्मानित
बलियापुर: बलियापुर दुर्गा मंदिर में दुर्गोत्सव में पूजा अर्चना के दौरान आग की चपेट में आई महिला को बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले युवक रमेश प्रमाणिक को सम्मानित किया गया। भाजपा की युवा नेत्री डॉ निशि महतो रविवार को रमेश के बलियापुर स्थित आवास पहुंची और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उनके इस प्रयास की सराहना की गई। मौके पर शत्रुघ्न महतो, संतोष महतो आदि थे।