देवरी में मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई, भक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

देवरी में मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई, भक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत ढेंगाडीह गांव में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि एवं रक्षा की कामना की। विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया।

इसके बाद मां अन्नपूर्णा जागरण मंडली के बैनर तले राजू हलचल ग्रुप ने भक्ति जागरण प्रस्तुत किया। ‘तूने मुझे बुलाया शेरोवाली’ जैसे भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, महिषासुर वध, राधा-कृष्ण लीला और शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति एवं झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

समिति के अध्यक्ष रामानुजम शर्मा एवं सचिव शम्भू प्रसाद राय ने बताया कि दुर्गापूजा का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं के आर्थिक सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूजा एवं अन्य कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। इसके लिए समिति ने देवरी थाना पुलिस एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अनिल राम, राजीव रंजन, रामदेव कुमार, संजय गौतम, रविन्द्र राणा, अरविंद कुमार, अनीश कुमार, राहुल कुमार, अनिल मंडल, प्रवीण वर्मा, संतोष कुमार राणा, सुरेश दिवाकर, इंद्रदेव शर्मा सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top