पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

​डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): समाज में शिक्षा का अलख जगाने और अपने पूर्वजों की स्मृतियों को जीवंत रखने के उद्देश्य से पूर्व की भांति इस वर्ष भी जानेमाने आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा एवं उनकी माता उर्मिला देवी ने एक सराहनीय पहल की। दिवंगत पिता बागेश्वरी प्रसाद लाला के पुण्यतिथि पर अपने घर में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने के उपरांत आरटीआई कार्यकर्ता और उनकी माता ने स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बांग्ला बालक के स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और चॉकलेट का वितरण किया। इस दौरान दिवंगत की धर्मपत्नी ने बच्चों को कलर पेंसिल, स्टोमैन बॉक्स और कलम सहित आवश्यकता की अन्य पठन-पाठन सामग्रियां दी, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

​कार्यक्रम के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा ने बताया कि उनके दिवंगत पिता का जीवनकाल में बच्चों से गहरा लगाव और जुड़ाव था। अपने जीवनकाल में वे एक समय शिक्षण कार्य से जुड़े थे। 24 अक्टूबर 2023 को उनके निधन के पश्चात, परिवार ने उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए वर्ष 2024 से प्रतिवर्ष बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री बांटने का संकल्प लिया। इस पुनीत कार्य में उनकी माता और संपूर्ण परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस विशेष अवसर पर घर में भगवान सत्यनारायण की कथा व पूजन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें आसपास के श्रद्धालु और स्थानीय लोग सहभागिता करते हैं।
​इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक दिलीप सर ने अरबिन्द सिन्हा और उनकी माता के इस निरंतर प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का निस्वार्थ सेवा भाव समाज के लिए एक बेहतरीन सोच और प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में सचिन सिन्हा, आयुष सिन्हा, अभय वर्मा और अविनाश सिन्हा, आदित्य सिन्हा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस तरह की सोच और सामाजिक कार्य की जमकर सराहना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top