खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना विकसित करता है : नागेन्द्र महतो

खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना विकसित करता है : नागेन्द्र महतो

बंदखारो प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण का विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

डीजे न्यूज, सरिया,गिरिडीह : सरिया प्रखंड क्षेत्र के बंदखारो स्थित रिमझिम स्टेडियम में बंदखारो प्रीमियर लीग (BPL) के 10वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक नागेन्द्र महतो ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ मैदान में उतरना चाहिए।

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री महेश मिश्रा, भाजपा नेता आशीष बॉर्डर, मंडल अध्यक्ष नरेश रजक, JLKM जिला अध्यक्ष अमित महतो, विधायक प्रतिनिधि मोहन कुमार, मुखिया पंकज महतो, उमेश महतो, शौर्य संतोष मेहता, डेगलाल महतो, सोनू मंडल, छोटी मंडल, अरुण मंडल, भीम स्पीड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top