बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

डीटी ने किया पंडाल का उदघाटन

बलियापुर: बीसीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर संजय कुमार सिंह एवं जीएम राजीव चोपड़ा ने रविवार को कर्माटांड़ दुर्गा मंदिर पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा नेता जगदीश रवानी, मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता नारायण चंद्र रवानी, बादल चंद्र रवानी, गुरु पद कुंभकार, मनोज रवानी, भवन रवानी, मनोज महतो, लखीराम रजवार, गौर चंद्र रवानी आदि थे।
————————————————-

कुड़मी नेता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

बलियापुर: वृहत कुड़मी समाज के नेता अजीत महतो रविवार की शाम बलियापुर के कुड़मी नेता हीरालाल संखवार के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मालूम हो कि संखवार हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। उनके पैर में गंभीर चोटें आई थी।
—————————————————

बलियापुर में बांग्ला जात्रा का आयोजन

बलियापुर: दुर्गापूजा के अवसर पर बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आए कलाकारों ने आकर्षक जात्रा का मंचन किया। दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। मौके पर मुखिया विजय गोराई, गणेश महतो, सुजीत सिंह समेत पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top