महीनों की बिजली समस्या से मिलेगी मुक्ति, चिरकी हटिया टांड़ में लगा नया ट्रांसफार्मर झामुमो नेताओं के प्रयास से लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर, 

महीनों की बिजली समस्या से मिलेगी मुक्ति, चिरकी हटिया टांड़ में लगा नया ट्रांसफार्मर

झामुमो नेताओं के प्रयास से लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर, 

डीजे न्यूज,पीरटांड़,गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी हटिया टांड़ के लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं की पहल पर मोहल्ले में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। रविवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, थाना के पीछे छोटू महतो के घर के समीप स्थित मोहल्ले में पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। विद्युत भार बढ़ने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती थी। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या के समाधान के लिए पंचायत के कार्यकर्ताओं ने झामुमो की प्रखंड कमेटी से संपर्क किया।

इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी और प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी ने मामले को जिला कमेटी के समक्ष रखा। जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा विद्युत आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि शाहनवाज के सहयोग से विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। रविवार को ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बिरजू मरांडी, अख्तर अंसारी, ए. सईदी, विधायक प्रतिनिधि सतीश भदानी, नवीन भदानी, पंचायत सचिव सानू भाई और सिद्धार्थ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया।

मौके पर ताज हुसैन, तनवीर आलम, आकाश कुमार, अनिरुद्ध और भोला राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं आशुतोष दुबे, राधे मोदक, महावीर मुर्मू, युवराज महतो, एहसान भाई, शेखर महतो, विद्याभूषण, टिंकू कुमार, सुरेश हेंब्रम, भगवान किस्कू और बाबूराम समेत अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को आशा है कि अब बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top