मनींद्रनाथ मंडल के क्रांतिकारी विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मनींद्रनाथ मंडल के क्रांतिकारी विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

सरायढेला में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुखिया का 32वां शहादत दिवस मना, प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा  के जिलाध्यक्ष और सरायढेला पंचायत के मुखिया रहे शहीद मनींद्रनाथ मंडल का 32वां शहादत दिवस शनिवार को सरायढेला स्थित शहीद मैदान में मनाया गया। शहीद मनींद्रनाथ मंडल स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा, माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।
वक्ताओं ने स्व. मनींद्रनाथ मंडल को प्रखर झारखंड आंदोलनकारी, जननेता और समाजसेवी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले जननेता थे। उन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया और नारी उत्पीड़न के विरुद्ध समाज को जागरूक किया। विस्थापितों के हक और अधिकारों के लिए उनके द्वारा किया गया आंदोलन आज भी लोगों को याद है। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज को उनके क्रांतिकारी विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रभात फेरी से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुबह 5:30 बजे स्थानीय लोगों ने मागा प्रसाद महतो के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। इसमें नित्यानंद साव, प्रेम प्रकाश साव, अमित महतो, अजीत मंडल, गोपाल महतो, संजय कुमार महतो, तारा रजवार, सेठु रजवार, सत्यजीत मंडल, गोवर्धन रजवार, डबलु रजवार, संजय मंडल, अजय दास, अनिल कुम्भकार, मनी मंडल और हेमंत मंडल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

दूसरे चरण में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सनातन धर्म और इस्लाम के अनुयायियों ने भाग लिया। तीसरे चरण में पंच भद्रांग की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर शहीद मनींद्रनाथ मंडल की पत्नी रेखा मंडल, पुत्र सत्यजीत मंडल, पुत्री आनंदिता मंडल, पुत्रवधू रुबी मंडल और नतनी अर्रनवि मंडल ,अद्रिजा मंडल सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने किया नमन

चौथे चरण में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता मागा प्रसाद महतो ने की, जबकि सुड़ी समाज के महासचिव गौतम मंडल ने संचालन किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, पूर्व विधायक आबो देवी, सुड़ी समाज के अध्यक्ष सनोत मंडल, भाजपा नेत्री तारा देवी, योगेंद्र यादव, जगत महतो, रेखा मंडल, गणपत महतो, रमेश राही, बबलू पांडेय, संतोष मंडल, फटीक मंडल, लाल मोहन महतो, बेंगु ठाकुर, प्रफुल्ल मंडल, पार्षद उर्मिला देवी, झामुमो नेता रमेश टुडू, मन्नु आलम,लखी सोरेन ,लखन प्रमाणिक, जयश्री मंडल, महादेव हांसदा, डोरा मंडल, धरमजीत सिंह, अशोक मंडल, विजय मंडल, शंकर किशोर महतो, पुनीत महतो, प्रकाश महतो, लालमनी महतो, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, माधो मंडल, राजीव मंडल, सुदाम मंडल, सुशील मंडल, मनीष साव, हरिपद रवानी, धरनीधर मंडल, सुनील मंडल, श्रीकांत मंडल, जय नारायण मंडल, आनंद मंडल, दुलाल मंडल, प्रकाश मंडल, शिष्टाचार मंडल, उत्पल मंडल, जब्बार अंसारी और मनी मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top