धनबाद में श्रद्धा व उल्लास के साथ कन्या पूजन संपन्न
डीजे न्यूज, धनबाद: सेवा समर्पण की ओर से शनिवार को धनबाद में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान 251 कन्याओं का पूजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। कन्याओं को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता, करुणा और सृजनशीलता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का संदेश देती है। 251 कन्याओं का पूजन नारी शक्ति के प्रति सम्मान और भक्ति का सुंदर प्रतीक रहा।
मौके पर काजल झा, मनीषा सिंह, सुरभि, स्नेहा, रेखा शर्मा, छवि महतो, सुपृति वर्मा, प्रभा, पूजा एवं मोनिका सहित अन्य गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।