सरिया में गरबा-डांडिया की धूम
अपना सिनेमा रेस्टोरेंट में ग्रैंड रास नाइट का विधायक नागेन्द्र महतो ने किया उद्घाटन
डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : सरिया स्थित अपना सिनेमा रेस्टोरेंट में आयोजित द ग्रैंड रास गरबा डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का उद्घाटन बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।इस अवसर पर विधायक नागेन्द्र महतो ने सभी को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडली को बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।