संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

मेंटेनेंस कार्य के कारण कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): आगामी त्योहारों के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गणेशपुर क्षेत्र में मंगलवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ने दी है। उन्होंने बताया कि 33/11 KV दुगदा से गणेशपुर लाइन और गणेशपुर से भाटडीह लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके अलावा, लाइनों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों की डालियों की छंटाई भी की जाएगी। इस वजह से बाघमारा बाजार, हरिणा बाजार, डुमरा, नावागढ़ मोड़, महुदा मोड़, कांद्रा, लोहपिटी, तेलमोचो, महुदा बाजार, लाल बंगला, पाथरगड़िया,भाटडीह, महुदा बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।​
—————————————————
यात्री सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन

धनबाद:

यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। देखिएट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि का विवरण।
08183टाटा-बक्सर स्पेशल,मंगलवार,13.10.26 से 24.11.26 तक ।
08184बक्सर-टाटा स्पेशल,बुधवार,14.10.26 से 25.11.26 तक ।
04312योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल,शुक्रवार,16.10.26 से 20.11.26 तक ।
04311 कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल,रविवार,18.10.26 से 22.11.26 तक।
04094दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल,बुधवार,14.10.26 को।
04093सांतरागाछ-दिल्ली स्पेशल,गुरुवार,15.10.26 को।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top