कार्तिक में गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन, 720 कीर्तन मंडलियां होंगी शामिल
डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड के घासीडीह-चतरो स्थित लकड़गढ़ा शिव मंदिर परिसर में रविवार को कार्तिक माह में आयोजित होने वाले एक माह के अखंड संकीर्तन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन राय ने की।
बैठक में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक लगातार एक माह तक अखंड संकीर्तन कराने की रणनीति तैयार की गई। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के जमुई जिले के गांवों से भी कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। आयोजकों के अनुसार करीब 720 कीर्तन मंडलियां कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिनमें महिला कीर्तन मंडलियां भी रहेंगी।
चतरो-देवरी मुख्य मार्ग से बाबा मंदिर होते हुए सरीना टांड़ मोड़ तक आकर्षक विद्युत सज्जा और झंडे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद वितरण होगा, जबकि समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञशाला परिसर में राधा-कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी है।
बैठक में नंद किशोर सिंह उर्फ नंद बाबा, समाजसेवी टुनटुन राय, कैलाश राय, बहादुर साव, कैलाश सिंह, कूट-कूट सिंह, बालमुकुंद राय, अरविंद राय, सोनू हाजरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, शिक्षक अजय राय, बसंत सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, रामकृष्ण राय, सेवानिवृत्त शिक्षक बासुदेव रविदास, अंगनू साव, आदित्य तिवारी, माहों सिंह, कपिकदेव राय, मुन्ना कुमार वर्णवाल, जयदेव वर्णवाल, किशुन सिंह, दर्शन राणा, अजित राणा, मंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।