जंगल में मिला नवजात का शव, इंसानियत पर उठे सवाल

जंगल में मिला नवजात का शव, इंसानियत पर उठे सवाल

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : खेदवारा पंचायत के चिताखारो स्थित बेला पहाड़ी जंगल में रविवार शाम मृत नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में मासूम का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा जाएगा।

नवजात को जंगल में कौन छोड़ गया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब पुलिस जांच का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना ने इलाके में इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top