सात लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत
डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत डोमाडीह गांव में गुरुवार को करीब सात लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। सड़क का निर्माण 15वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद मद से कराया जाएगा।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुखिया विकास कुमार ने कहा कि सड़क बनने से डोमाडीह समेत आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीणों को सड़क की समस्या से परेशानी हो रही थी, जिसे निर्माण पूरा होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड सदस्य हरखी देवी, मनोहर पंडित, प्रदीप पंडित, सहदेव पंडित, जनार्दन पंडित, जानो देवी, मुमताज अंसारी, संवेदक अहमद अंसारी सागर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।