भाजपा ने संगठन विस्तार का फूंका बिगुल, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

भाजपा ने संगठन विस्तार का फूंका बिगुल, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के बरगंडा में गुरुवार को भाजपा की ओर से नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल मंत्रियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, वरिष्ठ नेता मनोज साव, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, नगर अध्यक्ष सिंकू सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल मंत्रियों को सम्मानित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से एक माह तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गिरिडीह में भी पार्टी की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top