बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

असंगठित मजदूरों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को डिगवाडीह स्थित जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ गोप ने की। संचालन दयाराम यादव कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष मदन राम ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल, सेल, रेलवे और अस्पतालों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों से काम कराया जा रहा है। इसके बावजूद कई श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन लगातार आवाज उठाएगा। श्रमिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके हक की लड़ाई में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। बैठक में उचित महतो, रामदेव प्रसाद, सुबोध वर्मा, मनीष सिंह, चंदन कुमार, गोपी ठाकुर, इबरार अंसारी, मो इम्तियाज, गौतम कुमार, फागु रवानी, मो जसीम, किशोर रवानी, भगवान सिंह, दीपक कुमार यादव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top