अनाज लोड ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, विरोध में सड़क जाम
डीजे न्यूज, धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के डहुआटांडा के कटिहार मार्केट के रहने वाले सुरेश चौरसिया उम्र 70 साल को मंगलवार रात घर लौटते समय मनईटांड़ भगत जी मंदिर के समीप एफ. सी. आई के चावल लोड ट्रक ने कुचल दिया, जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया । घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रकों में तोड़ फोड़ की और सड़क को जाम कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तीसरी घटना जब एफ. सी. आई के ट्रक की लापरवाही के कारण राहगीर की जान गई है । स्थानीय और परिजन मुआवजे और परिजन को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर सड़क को जाम कर रखा है । स्थानीयों ने मांग की है कि बरमसिया एफ. सी. आई गोदाम से लेकर मनईटांड होते हुए सड़क जोड़ा फाटक तक संकीर्ण है और भीड़ भाड वाला है फिर भी एफ. सी. आई की ट्रकों का आवाजाही शाम से ही हो जाता है जिसके कारण जाम और दुर्घटना होती है ।
वही रात के अंधेरे का मौके का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने आधा ट्रक सरकारी चावल की बोरियं चोरी भी कर ली । पुलिस के द्वारा चोरी किए जा रहे चावल को ले जा रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सुबह कई समाज सेवी पहुचें और मुआवजा दिलाने का प्रयास जारी हैं। मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हज़ार की राशि दाह संस्कार के लिए कुम्भ नाथ सिंह के द्वारा दिया गया।