गजलीटांड़ खान हादसे के शहीद कोल कर्मियों को किया गया याद, परिजनों की आंखें हुई नम‌

गजलीटांड़ खान हादसे के शहीद कोल कर्मियों को किया गया याद, परिजनों की आंखें हुई नम‌

सीएमडी बोले- सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक ने कहा- सुरक्षा में लापरवाही बरतने के चलते हुई थी घटना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ खान हादसे की बरसी पर शनिवार को शहीद कोलकर्मियों के परिजन, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अधिकारी, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दल व श्रमिक संगठन के नेताओं ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।‌ गजलीटांड़ स्थित शहीद स्तंभ पर सुबह से आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कुरान तथा गीता पाठ से इलाका गुंजायमान हो उठा।
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, विधायक शत्रुघ्न महतो सहित कंपनी के निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी-पी एंड पी) राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (कतरास) बीके झा विभागाध्यक्ष (प्रशासन) मनीष मिश्रा व यूनियन प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रख शहीद कर्मियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि घटना दुखद है। खनन कार्यों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक कर्मी की सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने की जरूरत है।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि सुरक्षा के प्रति लापरवाही के चलते कोयलांचल में आए दिन इस तरह की घटना घटित होती है। शहीद कर्मियों के आश्रितों को जो मुआवजा व सुविधा मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिल पाया है। शहीद कर्मियों के परिजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और बीसीसीएल की जिम्मेदारी है।

बता दें कि 25 सितंबर 1995 की रात गजलीटांड कोलियरी के छह नंबर भूमिगत खदान के दस नंबर सिम में कतरी नदी का पानी घुस जाने से 64 कोलकर्मियों ने जलसमाधि ले ली थी।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में विधायक शत्रुघ्न महतो, सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक संजय सिंह, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, झामुमो नेता शिव प्रसाद महतो, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, राकोमयू नेता एके झा व रामप्रीत यादव, महेश पासवान, आयोजन‌ समिति के सच्चिदानंद सिंह, बीसीसीएल के सीसी सदस्य अर्जुन सिंह, पार्षद छोटू सिंह व निरूपमा देवी, मनोज पासवान, सूरज त्रिगुनाइत, रिकी सरकार, झामुमो किसान मोर्चा के जिला मंत्री हुलास यादव, शकील अहमद, रामबचन पासवान, दिनेश उपाध्याय, अजय सिंह, सुमित सिंह, कुंज सिंह, श्रीकांत सिंह, अनूप सिंह, भोला राम, दुर्गाचरण मरांडी आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top