केशलपुर श्रमिक कॉलोनी में गोफ बनने से हदशत, मुखिया ने जताया था अंदेशा

 

 

केशलपुर श्रमिक कॉलोनी में गोफ बनने से हदशत, मुखिया ने जताया था अंदेशा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंर्तगत केशलपुर कोलियरी के श्रमिक कॉलोनी निवासी मनोज सिंह के आवास के बाहर बुधवार को गोफ बनने से दहशत का माहौल कायम हो गया। घटनास्थल रामकनाली ओपी के अधीन है। एक फीट चौड़ाई और 12 से अधिक की गहराई वाली गोफ से भुक्तभोगी परिजनों में भय व्याप्त हो गया। परिजनों के मुताबिक गोफ का दायरा बढ़ता जा रहा है। जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भुक्तभोगी परिवार ने घर के सामानों के साथ दूसरे जगह शरण लेने को विवश हो गए। लोगों के अनुसार अवैध कोयला खनन के चलते यह घटना हुई है।
बता दें कि झींझीपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रेमलता कुमारी ने मंगलवार को बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र के जीएम को पत्र देकर केशलपुर कोलियरी क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला खनन को बंद कराने की दिशा में कदम उठाने की मांग की थी। मुखिया ने पत्र में केशलपुर हॉस्पीटर के पीछे, बिजली घर के पास और 2 नंबर बंद खदान के पास अवैध खनन की जानकारी दी थी। आज घटी गोफस्थल अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top