प्रोजेक्ट व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने लहराया परचम

प्रोजेक्ट व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने लहराया परचम

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम धनबाद की ओर से आयोजित ‘ स्वच्छ वायु दिवस 2026’ कार्यक्रम में बी एस एस बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने प्रोजेक्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कुल 09 पुरस्कार में से 04 पुरस्कार प्राप्त कर अपना परचम लहराया। प्रोजेक्ट निर्माण में वर्ग 08 की छात्रा प्रसंगी कुमारी को प्रथम स्थान एवं लवली कुमारी (वर्ग – दशम ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित किया। वहीं पोस्टर निर्माण में वर्ग 10 की छात्रा माही कुमारी को द्वितीय एवं रोशनी कुमारी को  तृतीय पुरस्कार पर कब्जा किया। चारों विजयी प्रतिभागियों को  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० डॉ रामकुमार सिंह एवं नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय से कुल 30 छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में पोस्टर और प्रोजेक्ट लगाया गया था, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने  बच्चों की रचनात्मक क्रियाशीलन की भूरी भूरी प्रशंसा की। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, वायु प्रदूषण को कम करने हेतु प्लास्टिक के थैली का उपयोग नहीं करने हेतु जुट का थैला एवं घर में खाली जगह पर पेड़ लगाने हेतु पेड़ दिया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण व  वायु प्रदूषण कम करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर सकें। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रधान एनाबेल सुषमा कंडूलना, अंजुला गुप्ता ,रेणु कुमारी ,अनुपम सुप्रीया रश्मि, साधना कुमारी, अरविंद कुमार यादव,रत्नेश कुमार,पारुल रजक, रिंकू कुमारी, ललिता कुमारी,नागेन्द्र प्रसाद,सुमन्ती सोरेंग, प्रीति कुमारी, चंद्रदेव गुप्ता,नागेन्द्र प्रसाद ,अशर्फी लाल सरोज,रवि कुमार सिन्हा,मनोज कुमार एवं छोटी कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top