कच्चे तेल से लदे टैंकर के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी

कच्चे तेल से लदे टैंकर के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : बीच बाजार स्थित जीटी रोड पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कच्चे तेल से लदे टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गयी। चालक को इसकी जानकारी नहीं थी और वह वाहन लेकर आगे बढ़ता रहा। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने शोर मचाकर टैंकर रुकवाया और पानी डालकर आग बुझायी। टैंकर चालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वाहन संख्या डब्ल्यूबी 29 बी 2980 हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था। घटना से लोगों में दहशत फैल गयी। टैंकर सड़क पर खड़ा होने से जाम लग गया। मरम्मत के बाद वाहन हटाया गया, तब यातायात सामान्य हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top