टुंडी में टेंपो पलटने से बच्चा समेत आधा दर्जन घायल, एंबुलेंस के लिए दर-दर भटका पीड़ित परिवार

टुंडी में टेंपो पलटने से बच्चा समेत आधा दर्जन घायल, एंबुलेंस के लिए दर-दर भटका पीड़ित परिवार

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : गिरिडीह-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर टुंडी थाना क्षेत्र के कोलहर जोरिया के समीप सोमवार रात करीब 8 बजे एक टेंपो पलटने से तीन वर्षीय बच्चा, महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर बेहराडीह निवासी देवेंद्र कोल के परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी लोग कोलहर स्थित अपनी बेटी के घर विदाई कराने जा रहे थे, तभी कोलहर जोरिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद टुंडी पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।

परंतु रेफर के बाद पीड़ित परिवार एंबुलेंस के लिए दर-दर भटकता रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। मजबूरी में परिजनों ने एक निजी मारुति वैन की व्यवस्था की। आरोप है कि टुंडी एचपी पेट्रोल पंप के सामने मारुति चालक सभी घायलों को वाहन से उतार कर फरार हो गया, जिसके बाद घायल सड़क किनारे बैठकर दर्द से तड़पते रहे। बाद में सभी घायल वैकल्पिक व्यवस्था कर एसएनएमएमसीएच धनबाद गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top