गणेश विसर्जन को लेकर पचम्बा में प्रशासन अलर्ट

गणेश विसर्जन को लेकर पचम्बा में प्रशासन अलर्ट

डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह : गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस के रूट और समय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जुलूस के दौरान आपत्तिजनक एवं भड़काऊ गाने नहीं बजाने तथा पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता साइबर थाना प्रभारी सह पचम्बा थाना इंस्पेक्टर के प्रभार में रहे रामेश्वर महतो ने की। वहीं, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में वार्ड नंबर एक के पार्षद अनिल गुप्ता, वार्ड नंबर पांच के पार्षद समरीदीप, पूर्व वार्ड पार्षद नूर अहमद, सिराज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमीर अली, हारुन रसीद, अजय चौहान, प्रेरणा तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बारीक अंसारी, अजय कुमार राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top