बलियापुर की खबरें:-
बांग्ला भाषा के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर
बलियापुर: बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक रविवार को सिंदूरपुर लाल मैदान में खगेन रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बांग्ला भाषा के विकास के लिए हर मुमकिन कदम उठाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी बांग्ला भाषा को न्याय नहीं मिला है। इसके लिए आंदोलन करने की जरूरत है। बैठक में समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर, चायना पांडे, रीता दीदी, पूजा देवी, कमला देवी, तप रजक, भवेष रजक, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, यीशु देवी, आशा देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
————————————————
विजय बनें सुरुंगा पंचायत सचिव
बलियापुर: सुरूंगा गांव में रविवार को भाकपा माले की बैठक पूर्व विधायक आनंद महतो के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान सुरूंगा पंचायत शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विजय कुमार रजक को सचिव एवं नारद कालिंदी को सह-सचिव बनाया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, सनातन रविदास समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
———————————————-
बिनोद बाबू की जयंती को लेकर बैठक
बलियापुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह आयोजित करने के लिए रविवार को विनोद धाम में बैठक हुई। अध्यक्षता बीबीएम कॉलेज के सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने की। बैठक में 23 सितंबर को विनोद बाबू की जयंती कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शांतिराम महतो, परिमल महतो, विजय महतो, संतोष महतो, मोहन महतो, काशीनाथ महतो, दीपु लाला आदि मौजूद थे।
———————————————–
पहाड़पुर की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा
बलियापुर: दूधिया में रविवार को दामोदर क्लब की ओर से एक दिवसीय प्रीमियर लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में पहाड़पुर एवं आमझर की टीम ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया। पहाड़पुर की टीम विजेता एवं आमझर की टीम उप विजेता रही। जिला परिषद सदस्य उषा महतो एवं जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर मुखिया उत्तम चौबे, अख्तर अंसारी, प्रबोध मंडल, वापी मंडल, अभिषेक मंडल, रणवीर मंडल, अनूप मंडल समेत सैंकड़ों थे।
————————————————–
करम महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
बलियापुर: प्लस टू हाई स्कूल मैदान बलियापुर में झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से 21 सितंबर को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव की तैयारी जोरों पर की जा रही है। मंच के संयोजक बुधन लाल महतो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका एवं छात्राओं से संपर्क कर भाग लेने की अपील की गई । इसके अलावा छाताटांड़, परसबनिया, जगदीश, प्रधानखंटा, कर्माटांड़, पलानी, पहाड़पुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दौरे में मंच के सुनील महतो, विवेक कुमार महतो, करण महतो आदि थे।