केशलपुर की घटना को अलार्म के रूप में लें प्रशासन: बिजय

केशलपुर की घटना को अलार्म के रूप में लें प्रशासन: बिजय झा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  कतरास के केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार को हुई चाल धंसने की घटना पर समाजसेवी सह बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार झा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पंचगढ़ी बाजार कतरास के लिए चेतावनी की है। यहां के पहले सिजुआ में एक बच्चे की मौत और कई घायल हुए थे। छाताबाद में भू धसान की बड़ी घटना हुई थी जिसमें कई मकान जमींदोज हो गए थे। लकड़ाका छः नंबर में भी 30 फीट भूमि धंसी थी, जिमसे एक भैंस समा गए थे। इसके पहले भी केशलपुर कुम्हारपट्टी और मुंडा धौड़ा में घटना घटी थी, जिसमे सात लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था।
कतरास के चारों दिशाएं  असुरक्षित हो गया है। इसका एक मात्र कारण बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन है। सी.आई.एस.एफ. के द्वारा टॉल फ्री नंबर जारी करने के बाबजूद अवैध उत्खनन जारी रहना कई सवाल खड़े करते हैं। अगर अवैध उत्खनन इसी प्रकार जारी रहा तो किसी दिन बहुत बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि आज की घटना को प्रशासन को अलार्म के रूप में लेना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top