बिग ब्रेकिंग: एक बार फिर कतरास भू-धंसान की चपेट में, दो की मौत

बिग ब्रेकिंग: एक बार फिर कतरास भू-धंसान की चपेट में, दो की मौत

मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका, रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हारपट्टी की घटना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र संख्या-4 अंर्तगत रामकनाली के कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह भू-धंसान होने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना के बाद मलबा में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं क ई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत और मलबे में दबने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक अहले सुबह अचानक जमीन में कंपन होने लगी। देखते ही दरारें पड़ने के साथ जमीन धंस गई। स्थानीय लोग जमीन में समा गए। घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोग इधर-उधर भागने लगे। मामले की जानकारी रामकनाली ओपी पुलिस और बीसीसीएल अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top