मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को लगेगा स्वास्थ्य का ‘महाकैंप’, एक साथ कई रोगों की होगी जांच
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह की ओर से रविवार, 13 सितंबर को नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़, जनरल सर्जरी, बाल रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी नि:शुल्क होगी।
शिविर में पैथोलॉजी जांच पर 20 प्रतिशत, रेडियोलॉजी जांच पर 10 प्रतिशत और आईपीडी बिल पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, शिविर में आने वाले लोगों को मर्सी हॉस्पिटल का नि:शुल्क मेंबरशिप कार्ड भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने गिरिडीह और आसपास के लोगों से शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।