गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लोकप्रिय विधायक सह कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गिरिडीह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन के समन्वयक विकास कुमार खेतान के नेतृत्व में सदस्यों ने दिवंगत सुदिव्य सोनू के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

एसोसिएशन की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सहज व्यक्तित्व और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से गिरिडीह का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र स्तब्ध है।

एसोसिएशन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शोक संदेश प्रेषित करने वालों में विकास कुमार खेतान, पीके दत्ता, प्रकाश कुमार दत्ता, विकास कुमार बगड़िया, दीपक कुमार सोंथालिया, संजय कुमार शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद, आकाश रोशन और रौनक सिंह शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top