बलियापुर में दूसरे दिन भी मिलीं महिला की सिरकटी लाश प्लास्टिक की बोरी से सिर, लाल शालू, अगरबत्ती, माला बरामद रांची से स्पेशल टीम और खोजी कुत्ता के आने का इंतजार

बलियापुर में दूसरे दिन भी मिलीं महिला की सिरकटी लाश

प्लास्टिक की बोरी से सिर, लाल शालू, अगरबत्ती, माला बरामद

रांची से स्पेशल टीम और खोजी कुत्ता के आने का इंतजार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थना क्षेत्र के ढांगी स्थित खेरबड़िया नामक सुनसान एवं जंगली स्थान पर शुक्रवार की सुबह  विवाहिता का सरकटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के शव से करीब 100 मीटर दूरी पर एक खेत के आड़ी में उसका कटा सर एक प्लास्टिक की बोरी में भरा पड़ा था। सुबह किशोर कुमार महतो नामक युवक की नजर शव पर पड़ी। वह शौंच के लिए उधर  गया था। किशोर ने इसकी सूचना ग्रामीणों को फिर  पुलिस को दी गई
सूचना मिलते ही पुअनि अशोक कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।
घटनास्थल से दो-तीन मीटर दूरी पर लाल शालू एवं अगरबत्ती के टुकड़े पड़े थे। वहीं धड़ के कटा गर्दन वाले स्थान पर मिट्टी से लेप कर दिया गया था। मृतका के कटे सिर से 5- 6 मीटर दूरी पर एक नया लाल शालू एवं महिलाओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली गले का माला रखा था। पुलिस ने मृतका का धड़, कटा सर एवं लाल शालू आदि अवशेषों को बरामद कर उस स्थल को चुना से घेर दिया है, ताकि कोई उसमें छेड़छाड़ नहीं कर सके।

स्पेशल टीम और डाग स्क्वाड का सहारा

मृतका की हत्या से जुड़े मामले की विस्तृत जांच रांची की स्पेशल टीम करेगी। डाग स्क्वाड का भी सहारा लिया जाएगा। स्थानीय पुलिस स्पेशल टीम एवं खोजी कुत्ता के आने का इंतजार कर रही है।

ग्रामीणों की जुटी भीड़
शव पाए जाने की सूचना पाकर जेएलकेएम नेता आशीष महतो, झामुमो नेता जग्गू महतो, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त किया। बीती रात अमावस्या होने के कारण कुछ लोग मामले को नरबलि से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कटा सर के कुछ दूरी पर रास्ते के किनारे रखा लाल शालू, गले का माला एवं अन्य सामान एक दिन पूर्व यानि गुरुवार को ही देखा गया था। जिससे यह भी संदेह हो रहा है कि कहीं उक्त घटना को एक दिन पूर्व अंजाम तो नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच हेतु विशेष टीम की प्रतीक्षा कर रही हैं।

गुरुवार को मिला था कंकाल

गुरुवार को हरहरि गांव के टेकाघुटू स्थित डोभा के पानी में महिला का कंकाल बरामद किया गया था। इस मामले में अभी तक बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई कि एक और शव की बरामदगी ने पुलिस व ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। पुलिस के समक्ष दोनों शव की पहचान करना और घटना का उदभेदन करने की चुनौती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top