जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन

हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

डीजे न्यूज, धनबाद: जेपीएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली व भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद समाहरणालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत एकजुट हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर नौकरियों का मेनू कार्ड चल रहा है और युवाओं का भविष्य बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती के नाम पर साढ़े 10 हजार करोड़ रुपये की वसूली की गई है। भाजपा की सरकार बनते ही दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया कि सरकारी सीटें लाखों रुपये में बेची जा रही हैं। निष्पक्ष न्याय के लिए सीआईडी नहीं, बल्कि सीबीआई जांच जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जांच की अनुशंसा नहीं करती है, तो भाजपा अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि युवाओं के हक और परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सड़क से अदालत तक लड़ाई जारी रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top